छत्तीसगढ़
CG NEWS : आरंग के KPS में पैरेंट्स का बवाल
रायपुर।’ के आरंग स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में जमकर बवाल हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पैरेंट्स का आरोप है कि बच्चों को CBSE बोर्ड के तहत पढ़ाई के लिए एडमिशन करवाया गया। अब स्कूल मैनेजमेंट 5वीं और 8वीं क्लास के बच्चों को CG बोर्ड के तहत एग्जाम दिलवा रहा है।
कई पैरेंट्स ने स्कूल में हंगामा किया। पालकों ने कहा कि, स्कूल प्रबंधन उनके साथ धोखाधड़ी कर रहा है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन सरकार के बदले गए नियमों का हवाला दे रहा है। वहीं रायपुर DEO का कहना है कि इस मामले में स्कूल को नोटिस दिया जा रहा है।



