ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शंकराचार्य के प्रवेश पर रोक की मांग

रायपुर।’ महाकुंभ में भगदड़ के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है। उनके इस बयान को लेकर लोगों की अगल-अगल प्रतिक्रिया आ रही है। इसी बीच मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर प्रेमासाई महाराज ने छत्तीसगढ़ सरकार से उनके प्रदेश में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

प्रेमा साई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद खुद को सनातन का सेवक बोलते हैं, लेकिन महाकुंभ में जाकर जो व्यवस्था में कमी दिखाई दी उसको सुधारने का प्रयास क्यों नहीं किया। योगी आदित्यनाथ से त्यागपत्र मांगना निंदनीय है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है, अविमुक्तेश्वरानंद राज्य में आने से पहले वो माफी मांगे। साथ ही, लिखित में कहें कि छत्तीसगढ़ आने के बाद वे सनातन धर्म के अनुयायियों के दिल को ठेस नहीं पहुंचाएंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!