ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

निर्दलीय प्रत्याशी का आरोप – आधी रात घर में घुसे पुलिसवाले, घसीटते हुए गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास, ग्रामीणों के हंगामे के बाद चले गए पुलिसकर्मी

महासमुंद. जिले के नगर पंचायत तुमगांव में निर्दलीय प्रत्याशी बलराम साहू ने पुलिस वाले पर आधी रात को धमकी देने और घर से उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. प्रार्थी ने इस मामले की शिकायत एसपी से की है और घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

एसपी से शिकायत पर प्रार्थी ने बताया है कि मैं बलराम साहू पिता स्व. फेरूराम साहू निवासी नगर पंचायत तुमगांव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा हूं. बीती रात्रि लगभग 01 बजे मेरे घर में दो वाहन में कुछ पुलिस वाले और उनके साथ कुछ नकाबपोश लोग आए. फिर बिना कुछ जानकारी दिए सोए बिस्तर से घसीटते हुए बाहर निकालकर अपने वाहन पर बैठाने का प्रयास किया. पुलिस से पूछता रहा कि मेरा अपराध क्या है, लेकिन पुलिस वाले कुछ बताने से इनकार करती रही और कहते रहे कि ऊपर से आदेश है.

ग्रामीणों के विरोध के बाद भाग निकले पुलिसकर्मी

प्रार्थी ने बताया कि पुलिस की इस व्यवहार का विरोध करने लगा तो कुछ पुलिस वाले ने मेरे, मेरे परिवार और मेरी पत्नी के साथ गाली गलौज कर डराने धमकाने का प्रयास किया. इसकी जानकारी लगते ही आधी रात को आसपास के लोग इक‌ट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने भी पुलिस से पूछा कि क्या बात है. हमारे प्रत्याशी को क्यों गिरफ्तार करने पहुंचे हो, इस पर भी पुलिस ने कुछ जवाब नहीं दिया. पुलिस की इस व्यवहार से ग्रामीण भी नाराज हुए और पुलिस का विरोध करने लगे. इसके बाद पुलिस वाले निकल गए.

मर्डर, शराब केस में अंदर करने की दी धमकी

प्रार्थी बलराम साहू ने बताया घर से निकलते समय पुलिस वाले कहने लगे कि आज तुम ग्रामीणों के वजह से बच गए, लेकिन दो-तीन दिन में नहीं बचोगे, तुम्हें तो हम मर्डर केस या गांजा, दारू या किडनेपिंग में कुछ भी केस बनाकर जिला बदर का केस बनाकर अंदर करेंगे. इस मेरे पास पूरा पुख्ता सबूत है. पूरी घटना निर्दलीय प्रत्याशी के घर के सीसीटीवी कैमरे एवं मोबाइल में कैद हो गई है. इसका फुटेज भी प्रार्थी ने एसपी को सौंपा है.

शराब के संबंध में पूछताछ करने गई थी पुलिस : एडिशनल एसपी

इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे ने कहा, निर्दलीय प्रत्याशी बलराम के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं. उसके भाई के यहां से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र की शराब पकड़ी गई थी. इस संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस की टीम तुमगांव गई थी. इस दौरान ग्रामीणों को इकट्‌ठा कर हंगामा मचाया गया. मामले की जांच की जाएगी. जो भी तथ्य सामने आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!