ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Crime : सेक्सटॉर्शन : सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक से वसूले थे सात लाख

बलौदा बाजार। सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक को सैक्स चैट में फंसाने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग को पकड़ने में कोतवाली पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल की है. मामले में बिहार व हरियाणा से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, वैष्णव कॉलोनी निवासी सेवानिवृत सहायक प्राध्यापक ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 16 जनवरी को उसे अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया, जिसमें उसे सेक्स चैट में फंसाया गया. इसके बाद कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए आरोपियों ने 22 जनवरी तक पीड़ित को ब्लैकमेल कर 6.80 लाख रुपए की वसूली की.

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करते हुए साइबर सेल की मदद ली गई. पड़ताल के बाद सेक्सटॉर्शन गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार की, इनमें कुलदीप सिंह, बैकुंठ कुमार चौधरी, राजेश कुमार, सावन कुमार, निशु कुमार, शशि कुमार शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर के खाते को किराए पर लेकर आरोपियों ने उगाही की है.

मामले का खुलासा करते हुए एएसपीअभिषेक सिंह ने बताया कि सेक्सटॉर्शन मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग से वसूली की गई थी. पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल से बचने की अपील की. ऐसी घटना होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे, ताकि त्वरित सहायता मिल सके.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!