ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

रायपुर. बीजापुर के बड़े मुठभेड़ में घायल जवानों को इंडियन एयर फोर्स की मदद से एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है. दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. निजी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. जहां बड़ा अपडेट निकल कर सामने आया है. दोनों जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है.

डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि दो जवानों को इलाज के लिए लाया गया है. एक जवान के पैर में गोली लगी है. वहीं दूसरे जवान के शरीर में मल्टिपल फ्रैक्चर है. सिर में गोली है या छर्रा है या विस्फोट से लगी चोट है ये अभी नहीं बताया जा सकता. जवान जग्गू कलमू के छाती और सिर में मल्टिपल फ्रैक्चर आया और जवान गुलाब शाह के पैर में गोली लगी है.

अगले 24 घंटे इलाज के लिहाज से काफी अहम है, कुछ भी कहना मुश्किल है. फिलहाल अभी एक्स रे और सिटी स्कैन के लिए भेजा गया. रिपोर्ट आने पर पता चलेगा की अभी भी शरीर के अंदर गोली है कि बाहर है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!