ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रंगे हाथ पकड़ा

बिलासपुर. नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के पहले प्रत्याशी पैसे बांटकर मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं. ऐसे ही एक मामले में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रहे हाथ पकड़ा. इस मामले में जब विवाद बढ़ा तो प्रत्याशी ने नोटों से भरा लिफाफा नाले में फेंक दिया. पूरे वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है.

मामला बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 कालिका नगर का है, जहां से भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक वर्मा आज सुबह मतदाताओं को पैसे बांटने के लिए अपने पास लिफाफे रखे हुए थे. इसकी जानकारी होने पर निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र भावे ने मौके पर जाकर श्याम वर्मा को रोका. जब अन्य लोगों ने इसका विरोध किया गया तो श्याम वर्मा ने पैसों से भरे लिफाफे को नाली में फेंक दिया.

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक वर्मा को निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र भावे पहले समझाते हैं कि मना करने के बाद भी चुनाव में गड़बड़ कर रहे हो. इस दौरान अन्य व्यक्ति कहता है लगाऊं फोन, श्याम वर्मा कहता है, किसे लगना है. जवाब आता है चुनाव आयोग को फोन लगता हूं ना. जिसके बाद श्याम वर्मा पलटकर जेब में रखे लिफाफे को नाले में फेंक देता है. निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक नाले में कूदकर फेंके गए लिफाफों को बाहर निकलते हैं. लिफाफों को जब खोल कर देखा गया तो उसमें से 200 रुपए के नोट मिले.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!