ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है. ऐसे में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावक के लिए परीक्षा व विषय संबंधी समस्याओं के लिए कल से हेल्पलाइन शुरू किया जा रहा है. माशिम की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर यह पहल की गई है. सुबह 10:30 से शाम 05: 00 बजे तक के मंडल के टोल फ्री नम्बर 1800-2334363 से समाधान प्राप्त कर सकते है.

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि दिनांक 15 फरवरी से 27 फरवरी को अलग-अलग विषयों अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा संबंधित विषयों के कठिनाई को दूर करेंगे. रोजाना मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक, मण्डल के अधिकारी रविवार के दिनों में भी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे. मनोवैज्ञानिक मनोचिकित्सक शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे.

हेल्पलाइन संचालन का द्वितीय चरण

27 फरवरी के बाद दूसरा चरण में 28 फरवरी से 27 मार्च तक हेल्पलाइन का संचालन किया जाएगा. विषय विशेषज्ञों और मंडल के अधिकारी द्वारा आगामी दिनों में आयोजित विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!