ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज करेंगी महापौर

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 18 मार्च मंगलवार को हो रहा है। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट का महाकुंभ खेला जाएगा। जिसका विधिवत शुभारंभ कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में होगा। साथ ही इस मौके पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। हर वर्ष क्रिकेट प्रेमियों को इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार रहता है जिसका मंगलवार को शुभारंभ होने जा रहा है।
कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा विगत 20 वर्षों से अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व.केशवलाल मेहता की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता का आयोजन 18 मार्च से घंटाघर ओपन आडिटोरियम मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमों के बीच क्रिकेट का कड़ा मुकाबला होगा।

दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट का रोमांच अपनी चरम पर होगा। खिलाडिय़ों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों को प्रतियोगिता के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम मे मंगलवार को इस प्रतियोगिता का आगाज हो रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में महापौर संजू देवी राजपूत, मेयर इन काउंसिल के सदस्य क्रमश: हितानंद अग्रवाल, श्रीमती भानुमति जायसवाल, अजय गोंड़, तीरथराम साहू, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, श्रीमती उर्वशी राठौर, श्रीमती ममता यादव, अजय कुमार चंद्राकर, सरोज शांडिल्य आदि उपस्थित होंगे। जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में इस क्रिकेट के महाकुंभ का शुभारंभ होगा।  बाक्स इन टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महाकुंभ  स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के 20वें वर्ष के शुभारंभ अवसर पर शानदार आतिशबाजी के बीच सम्मानीय अतिथियों की मौजूदगी में प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।

विजेता टीम को ट्रॉफी और ईनाम से नवाजा जाएगा। वहीं हर मैच में मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता की खासियत है कि इसमें प्रशासनिक के साथ-साथ विभिन्न विभागों की टीमों के खिलाड़ी शामिल होते हैं। कोरबा जिला ही नहीं प्रदेश भर में इस प्रतियोगिता ने अपनी विशेष पहचान बनायी है। इस प्रतियोगिता में कलेक्टर 11, एसपी 11, बालको, एनटीपीसी, एसईसीएल कोरबा, एसईसीएल दीपका, एसईसीएल कुसमुण्डा, सीएसईबी ईस्ट, सीएसईबी वेस्ट, अधिवक्ता 11, मेयर 11, मंत्री 11, रेलवे 11, विद्युत वितरण विभाग, कमिश्नर 11, कोरबा प्रेस क्लब की टीम शिरकत करेंगी। शुभारंभ मौके पर पहला मैच एसईसीएल कोरबा व सीएसईबी ईस्ट एवं दूसरा मैच बालको 11 एवं एसईसीएल दीपका के मध्य खेला जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!