ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : चुनाव हारने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने काटा बवाल! भाजपा कार्यकर्ता के घर में जाकर गाली गलौच और मारपीट का आरोप

दुर्ग. नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दुर्ग में वार्ड 35 की कांग्रेस प्रत्याशी कन्या ढीमर ने भाजपा कार्यकर्ता के घर जाकर जमकर बवाल काटा. इसका वीडियो भी सामने आया है. भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्या पर जमकर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. वहीं कन्या ढीमर ने भी प्रदीप सिंह पर गाली गलौज का आरोप लगाते हुए दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत की है.

बता दें कि वार्ड 35 में भाजपा के प्रत्याशी कमल देवांगन ने जीत हासिल की है. भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह अपने परिवार के साथ घर में था. इस दौरान वार्ड में भाजपा का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कन्या ढीमर ने प्रदीप के परिवार से गाली गलौज करते हुए पत्थर उठाकर मारने की कोशिश की.

वहीं कन्या ढीमर ने भी प्रदीप सिंह पर गाली गलौज का आरोप लगाते हुए दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत की है. भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप सिंह ने बताया कि बुरी तरह हार से कांग्रेस प्रत्याशी बौखला गई है. आज सुबह वो घर आई और उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. इसकी शिकायत कोतवाली थाना में करेंगे.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!