ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : जहरीले टमाटर की चटनी खाने से महिला की मौत

कोरबा।’ जिले में चूहा मारने के लिए जहर डाले गए टमाटर की चटनी खाने से महिला की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उस टमाटर को महिला के पति ने गलती से गिरा समझकर उपर टोकरी में रख दिया था। मामला कटघोरा थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, बिंजरा गांव में कार्तिक राम मजदूरी करता है। उसे फोन पर जानकारी मिली की उसकी पत्नी बसंती की हालत खराब है और उल्टी-दस्त कर रही है। जब मौके पर पहुंचा तो उसने बताया कि कुछ देर पहले ही बसंती टमाटर की चटनी खाई है।

आनन-फानन में अस्पताल लाया गया

पत्नी बसंती को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि, परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच संबंधित थाने को भेजी जाएगी।

गलती से टोकरी में रखे टमाटर की बनाई थी चटनी

पुलिस की पूछताछ में कार्तिक राम ने बताया कि, चूहों से परेशान होकर बसंती ने टमाटर में इंजेक्शन के जरिए जहर डाला था। चूहे मारने का दवा डालने के बाद टमाटर को नीचे रखकर वह जंगल में पत्ता तोड़े चली गई थी।

इस बीच जब कार्तिक ने नीचे गिरा टमाटर देखा। कार्तिक को लगा कि, टमाटर गलती से नीचे गिरा है, और उसने दवा भरे टमाटर को वापस टोकरी में रख दिया। इसके बाद वह मजदूरी करने निकल गया।

वापस आकर महिला ने बनाई उसी टमाटर की चटनी

इस बीच कार्तिक की पत्नी बसंती जंगल से पत्ता तोड़कर घर पहुंची। उसने भूख मिटाने के लिए टमाटर की चटनी बनाई। अनजाने में टोकरी में रखा वही टमाटर बसंती के हाथ लगा जिसमें दवा डली हुई थी और जिसे पति ने धोखे से वहां रख दिया था। इसे खाकर ही उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

2 बच्चों की मां थी बसंती

फिलहाल, महिला का पोस्टमॉर्टम कर उसका शव परिजन को सौंप दिया गया है। मृतिका बसंती की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। बिंजरा गांव में हुई इस घटना से लोग भी हैरान हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!