ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : काला जादू का सहारा लेकर चुनाव जीतने का आरोप

दुर्ग।’ के बेलौदी गांव में तंत्र मंत्र जादू टोना का सहारा लेकर सरपंच चुनाव लड़ने का मामला सामने आया है। यहां बड़ी मात्रा में तंत्र मंत्र से जुड़ी सामग्री जब्त की गई है। लोगों ने सरपंच प्रत्याशी पर पहले भी तंत्र मंत्र से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि इस बार वो तंत्र मंत्र नहीं कर पाया तो चुनाव हार गया।

मामला दुर्ग विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलौदी का है। यहां सरपंच पद के लिए मतदान से एक दिन पहले रविवार रात को बड़ी मात्रा में नींबू, चाकू, बंदन और अन्य सामान मिला था। सरपंच पद के लिए देशमुख समाज की ओर से खड़ी प्रत्याशी जावंतिन देशमुख और उनके समर्थकों ने इसका जमकर विरोध किया।

गांव में बढ़ते आक्रोश को देखकर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस वहां पहुंची। ग्रामीणों ने गांव के लोगों पर जादू टोना करने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। गांव वालों ने आरोप लगाया कि यह जादू टोना पूर्व सरपंच के द्वारा किया जा रहा है। वो पिछले तीन पंचवर्षीय चुनाव से इसी तरह जादू टोना करके चुनाव लड़ता आ रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!