छत्तीसगढ़
शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सरगुजा. जिले के कुन्नी से मानवता को झकझोर कर रख देने वाली घटना आई सामने है. यहां शुक्रवार को शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी पर लटकी लाश मिली है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है. पूरा मामला कुन्नी पुलिस चौकी इलाके का है.



