ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर की सर्वकल्याण की कामना

रायपुर। महाकुंभ के दौरान इन दिनों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करने को उमड़े हुए हैं. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान कर मनोकामना पूर्ण की. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपनी महाकुंभ की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर साझा करते हुए लिखा है कि पुण्यधरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की.

बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी. इस महापर्व में शामिल होने पहुंच रहे देश भर से श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य हासिल कर रहे हैं. इसका समापन महाशिवरात्रि को होगा. आंकड़ों की बात करें तो महाकुंभ में अब तक (40 वें दिन) करीब 58 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि महाशिवरात्रि तक लगभग 60 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ के साक्षी बनेंगे.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!