ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentpoliceकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

Korba breaking: सर्व मंगला चौकी क्षेत्र में….. रेत तस्कर कादिर खान का 2000 ट्रैक्टर से अधिक अवैध रुप से संग्रहित रेत जप्त, आखिर किसके संरक्षण में हो रहा था अवैध भंडारण और उत्खनन ……रेत उत्खनन में 15 जून से है प्रतिबंधित…. टास्क फोर्स समिति की रहेगी पैनी नजर

 

 

Netagiri.in—-कोरबा 20 जून। जिला खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई में शुक्रवार को सर्व मंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत 2000 ट्रैक्टर से अधिक मात्रा में अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद रेत चोरों में हड़कंप मच गया है। वही दबी जबान से लोग यह भी कह रहे हैं संरक्षण और वसूली के चलते लंबे अरसे से यहां पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन चल रहा था लेकिन अब जबकि कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर टास्क फोर्स समिति के गठन और प्रदेश स्तर पर कार्यवाही के संकेत मिले हैं तब जाकर इस तरह की कार्यवाही देखने को मिली लेकिन आखिर अब तक किसके संरक्षण मै रेत का अवैध उत्खनन और अवैध का कारोबार चल रहा था लोगों का यह सवाल जायज है

जिला खनिज अधिकारी यू पी खूंटे ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार और कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में रैनी सीजन में नदी नालों से अवैध रेत खनन और अवैध रूप से रेत का भंडारण कर कालाबाजारी करने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कपाटमुड़ा- भैरोताल और बरमपुर डंप क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। कपाटमुड़ा- भैरोताल यार्ड में करीब 2000 ट्रैक्टर रेत अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि रेत तस्कर कादिर खान ने रेत का भंडारण किया है। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में जप्ती व पंचनामा कार्रवाई की गई।

 

इसी तरह बरमपुर डंप क्षेत्र में 250 ट्रैक्टर अवैध रूप से संग्रहित रेत पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हीरू जायसवाल ने रेत जमा कर रखा है। बरमपुर डंप में ही दो अन्य स्थानों पर भी 50 – 50 ट्रेक्टर अवैध रेत संगृहीत पाया गया। तीनों स्थानों की रेत की जप्ती बनाई गई है।

इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी यू पी खूंटे से संपर्क किया गया तो उन्होंने कार्रवाई की पुष्टि की। छापामार करवाई में दर्री सी एस पी विमल कुमार पाठक ( आई पी एस) और जिला खनिज अधिकारी यू पी खूंटे के साथ कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी, खनिज विभाग के सिपाही शामिल थे। जिला खनिज अधिकारी यू पी खूंटे और दर्री सी एस पी विमल कुमार पाठक ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर ऐसी छापामार कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!