ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला का मर्डर

धमतरी. छत्तीगसढ़ के धमतरी में खूनी वारदात सामने आई है. यहां दिनदहाड़े घर घुसकर बदमाशों ने महिला कुंती बाई की बटनदार चाकू से हत्या कर दी. आरोपियों ने महिला के शरीर पर चाकू से कई प्राणघातक हमला किया. हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कुंती बाई पटेल आज दोपहर अपने घर में अकेली थी. करीब दोपहर 1 बजे दो बदमाश घर में घुस आए. आरोपियों ने बटनदार चाकू से महिला कुंती पटेल की छाती, पसली और हाथ में प्राणघातक हमला कर दिया.

घटना में महिला की मौत हो गई. जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत मेंलिया है, जिससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे का कारण तलाशने में जुटी हुई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!