ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

रैली के दौरान बवाल, चाकू-ब्लेड से युवक पर हमला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में नवनिर्वाचित सरपंच के आभार रैली के दौरान मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक मारपीट हो गई और इसी बीच एक युवक पर चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया गया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी की गिरफ्तारी के मांग को लेकर जमकर बवाल खड़ा किया. ग्रामीणों ने आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी के मांग करते हुए देर रात तक थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.

जानकारी के मुताबिक, रेंगकठेरा गांव में सरपंच चुनाव जीतने के बाद आभार रैली निकाली गई थी. इस दौरान दो गुटों में जमकर विवाद और मारपीट हो गई. इसी दौरान दौरान बबलू भक्ता नामक युवक ने कुलदीप सार्वा पर चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने के साथ उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!