ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

डॉ पूजा से हुआ रेप, फिर मर्डर:CID की जांच में जिम ट्रेनर निकला दोषी; पुलिस ने बताया था सुसाइड

बिलासपुर में 10 मार्च को जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पूजा चौरसिया की लाश उनके कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली थी। घटना के लगभग दस महीने बाद CID की जांच में सामने आया है कि पूजा की मौत सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या थी। इस मामले को पुलिस ने सुसाइड बताया था।

CID ने अपने 580 पेज की जांच रिपोर्ट में बताया है कि जिम ट्रेनर सूरज पांडेय ने पहले महिला डॉक्टर पूजा का रेप किया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पूरे मामले को सुसाइड की तरह दिखाने के लिए बाद आरोपी ने पूजा की लाश उसके कमरे के पंखे पर फंदे से लटका दी।

हालांकि पूजा की मां रीता चौरसिया ने जांच पर असंतोष जाहिर करते हुए ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को CID से जांच कराने के निर्देश दिए। पूजा की मां ने उसके पति अनिकेत पर भी हत्या में शामिल होने की आशंका जताई थी, लेकिन CID की रिपोर्ट में अनिकेत के खिलाफ कोई भी नेगेटिव पाइंट सामने नहीं आया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!