ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, कोरबा ने मनाया नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन

छत्तीसगढ़ कोरबा 18 सितंबर 2021 भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला कोरबा के तत्वधान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा के विभिन्न मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आज का भारत विश्व के मापदंड पर एक अलग ही स्थान रखता है। मान. नरेंद्र मोदी जी अपने राष्ट्रभक्त के छवि के अनुरूप भारत को पुनः अखंड भारत श्रेष्ठ भारत की पहचान दिलाने के लिए निरंतर अपनी सेवा दे रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत आर्थिक शक्ति के साथ-साथ विश्व स्तर पर एक महाशक्ति एवं आत्मनिर्भर भारत के रूप में उभर कर सामने आएगा और एक दिन पुनः विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित होगा। यह भारत के लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण है कि हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो केवल एक त्याग की मूर्ति है, त्याग तपस्या और बलिदान जिनकी आंतरिक शक्ति का विशेष गुण है। ऐसे देशभक्त और महापुरुष का इस भारत में एक लंबे समय तक शासन करना एवं रहना बहुत ही आवश्यक है और इसी आशा के साथ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा के द्वारा उनके दीर्घायु के लिए व प्रजा की सुख समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की गई। कटघोरा मंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन जी के मुख्य आतिथ्य में मरीजों को फल बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई एवं केक काटकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं साथ ही मरीजों व उनके परिजनों से उनकी हाल-चाल पूछ कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कटघोरा धन्नू प्रसाद दुबे जी, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग जी, प्रदेश संयोजक मनोज पाराशर जी, जिला संयोजक सतीश झा जी, प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव जी, सहसंयोजक रुपेश डिक्सेना जी – अश्वनी साहू जी – कमलजीत सिंह जी – ललेश दुबे जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती मीना शर्मा जी, मंडल महामंत्री राजेंद्र टंडन जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ललिता डिक्सेना जी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शीला महंत जी, प्रवेश मिश्रा जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती उमा शुक्ला जी व महामंत्री श्रीमती ज्योति त्रिवेदी जी, अजय गर्ग जी, किशन केसरवानी जी, कुलदीप डिक्सेना जी, योगेश अग्रवाल जी, अजय धनौदिया जी, नवीन गोयल जी व अन्य मोर्चों के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!