ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

ब्रेकिंग …..खदान क्षेत्र में दर्दनाक हादसा — भारी वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

 

कोरबा/दीपका (नेतागिरी न्यूज़):
एसईसीएल की दीपका परियोजना में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, न्यू सीएचपी स्थित PQR-1 ड्राइव हाउस के पास एक मोटरसाइकिल सवार मजदूर की भारी वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय खदान परिसर में डंपर और ट्रकों की आवाजाही काफी तेज़ थी। मृतक किसी निजी कंपनी में लोडर हेल्पर के रूप में कार्यरत था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी डंपर के नीचे आ गया। हालांकि, इस संबंध में अभी तक प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों, कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक मॉनिटरिंग की कमी, भारी वाहनों की अनियंत्रित गति, और लंबे समय से लंबित सुरक्षा उपायों पर ध्यान न दिए जाने की वजह से इस तरह की घटनाएँ लगातार हो रही हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि दीपका प्रबंधन ने समय रहते संवेदनशील जोनों का चिन्हांकन, गति नियंत्रण, सुरक्षा गार्डों की पर्याप्त तैनाती और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की होती, तो इस हादसे को रोका जा सकता था।

जांच और ठोस कार्रवाई की मांग

स्थानीय संगठनों ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग से मांग की है कि दुर्घटना की पारदर्शी जांच कराई जाए और खदान क्षेत्र में भारी वाहनों के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की समीक्षा की जाए।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

 

प्रबंधन की चुप्पी बरकरार

समाचार लिखे जाने तक एसईसीएल दीपका प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर रुख अपनाएगा और जमीनी स्तर पर सुधार करेगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!