ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
रोज़गार

रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, SECR में 835 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के पास बेहतरीन मौका है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 835 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 मार्च 2025 तय की गई है।

10th- ITI पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10th/ मैट्रिक पास किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो।

आयु सीमा

अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें की आयु की गणना 25 मार्च 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर किया जा सकता है। इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी वर्ग के उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

लिखित परीक्षा के बिना होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ ही मेडिकल रूप से फिट होना आवश्यक होगा तभी उन्हें रिक्त पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!