ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

मेयर की जुबान फिसली, ‘संप्रभुता’ की जगह ‘सांप्रदायिकता’ पढ़ा, दोबारा दिलाई गई शपथ

बिलासपुर. नगर निगम बिलासपुर की नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ. कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, महापौर पूजा विधानी ने एक नहीं बल्कि दो बार महापौर पद की शपथ ली.

बिलासपुर निगम की नई महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ ली. पहली बार में नवनिर्वाचित मेयर ने शपथ लेने के दौरान भारत की संप्रभुता के बदले भारत की साम्प्रदायिकता पढ़ लिया. जिसके बाद उन्हें शपथ दिला रहे कलेक्टर ने टोक दिया और दोबारा से सही शपथ दिलाई. इस तरह पूजा विधानी ने आज दो बार महापौर पद की शपथ ली.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!