ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

आखिर कैसे पहुंचा 9 हजार करोड़ रुपये का ड्रग्स? अफगानिस्तान से हुआ था इम्पोर्ट गौतम अडानी के पोर्ट तक कंटेनर से पहुंचने का क्या है कनेक्शन

ब्रेकिंग गुजरात गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी पोर्ट की मालिकाना हक वाली मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर हेरोइन की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसकी कीमत करीब 9000 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ (Kachchh) के मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर हेरोइन की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसकी कीमत करीब 9000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 2 कंटेनर्स से करीब 3000 किलो हेरोइन जब्त की गई है, जो अफगानिस्तान से इम्पोर्ट कर लाई गई थी. इसके साथ ही 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

गौतम अडानी की कंपनी है अडानी पोर्ट

मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) का मालिकाना हक अडानी पोर्ट (Adani Port) के पास है. अडानी पोर्ट गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और कस्टम के ऑपरेशन में हेरोइन की बरामदगी हुई है, जिसे एजेंसी ने जब्त कर लिया है.

टेल्कम पाउडर घोषित किया गया था

डीआरआई के सूत्रों के अनुसार, हेरोइन ले जाने वाले कंटेनर्स को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (Vijaywada) स्थित एक फर्म द्वारा आयात किया गया था और फर्म ने खेप को ‘टेल्कम पाउडर (Talcum Powder)’ घोषित किया था. वहीं निर्यात करने वाली फर्म की पहचान अफगानिस्तान के कंधार स्थित हसन हुसैन लिमिटेड के रूप में की गई है.

5 दिनों से चल रहा था ऑपरेशन

डीआरआई और कस्टम का पिछले पांच दिनों से ऑपरेशन चल रहा था और एजेंसी ने कंसाइनमेंट रोक कर जांच की तो टेलकम पाउडर की आड़ में 9000 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद हुआ. इसके बाद एजेंसी ने 5 शहरों में जांच शुरू कर दी है.

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!