ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता युद्धवीर सिंह जूदेव ने ली अंतिम सांस पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे अस्वस्थ्य बेंगलुरु के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग 20 सितंबर 2021 भाजपा के कद्दावर नेता युद्धवीर सिंह जूदेव की आज तड़के बेंगलूर की निजी अस्पताल में मौत हो गई। छत्तीसगढ़ सरकार में पूर्व मंत्री व युद्धवीर सिंह जूदेव की तबियत कल शाम से ही नाजुक बनी हुई थी, लागातार डॉक्टरो के प्रयास के बाद भी तबियत में सुधार दर्ज नही किया जा रहा था। भाजपा के कद्दावर नेता युद्धवीर को पिछले एक महीने से बेंगलूर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जानकारी के मुताबिक युद्धवीर जूदेव के लीवर में संक्रमण थी,जिसके बाद उनकी तबियत लगातार बिगड़ती गई। युद्धवीर की तबियत कल शाम ही बेहद नाजूक हो गयी थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सतत निगरानी में ICU में रखा था, लेकिन उनकी स्थिति में किसी भी तरह का कोई सुधार नही हुआ और आज तड़के उनका निधन हो गया। युद्धवीर सिंह जूदेव की मौत की ख़बर के बाद जशपुर राजपरिवार सहित भाजपा में शोक व्याप्त है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!