ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

नक्सल मुठभेड़: मारे गए 2 नक्सलियों की हुई पहचान

सुकमा. छत्तीसगढ़ के गुंडराजगुडेम में बीते दिन पुलिस-नक्सल मुठभेड़ दो नक्सलि मारे गए, जिनकी आज पहचान हो गई है. इनमें से एक की पहचान पामेड़ एरिया कमेटी की सक्रिय महिला माओवादी सोड़ी लिंगे ACM और पुरुष माओवादी पोड़ियाम हड़मा ACM कैडर के रूप में हुई है. इन माओवादियों पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी. इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, और अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किए गए हैं.

बता दें, सुकमा पुलिस को 28 फरवरी 2025 को गुंडराजगुड़ेम क्षेत्र में शीर्ष माओवादियों के होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही सुकमा डीआरजी और 203 CoBRA की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान पर रवाना हुई. इसके बाद, 1 मार्च 2025 को सुबह लगभग 9 बजे जंगल के पहाड़ी इलाके में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर चली. मुठभेड़ समाप्त होने के बाद, दोनों माओवादियों के शव और उनके पास से कई महत्वपूर्ण सामग्रियां बरामद की गईं.

मारे गए माओवादियों की पहचान

  1. सोड़ी लिंगे – एसीएम (एरिया पडियारो पोल्लो अध्यक्ष), निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर, ईनामी 5 लाख रुपये.
  2. पोड़ीआम हड़मा – एसीएम (जनताना सरकार अध्यक्ष), निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर, ईनामी 5 लाख रुपये.

बरामद सामग्री

  • 1 नग बीजीएल लांचर
  • 1 नग 12 बोर बंदूक
  • 5 नग बीजीएल सेल
  • 5 नग 12 बोर रायफल के जिंदा राउंड
  • 1 नग वायरलेस सेट
  • 4 नग बीजीएल कॉटीज
  • भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सल साहित्य

नक्सलियों के खात्मे को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने कहा कि “बस्तर पुलिस, DRG, STF, CAF और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टीमें लोकतंत्र की रक्षा और क्षेत्र की शांति बनाए रखने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा से काम कर रही हैं. आने वाले दिनों में हमारा संकल्प और प्रयास और भी मजबूत होगा.”

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!