ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

देश के पहले गृहमंत्री होंगे, जो नक्सलगढ़ में रुकेंगे

जगदलपुर , अमित शाह बस्तर आ रहे हैं। चर्चा है कि हिड़मा के गांव में वो रात गुजार सकते हैं। अबूझमाड़ या पूवर्ती गांव में रुकने की चर्चा है। खबर पुष्ट नहीं है। लेकिन ऐसा होता है, तो ऐसा करने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री होंगे।

पूवर्ती खूंखार नक्सली हिड़मा का गांव है। यहां पिछले कई सालों से नक्सलियों का कब्जा था। उनकी इजाजत के बिना यहां प्रवेश पर प्रतिबंध था। अब यहां CRPF, DRG, STF और कोबरा ने मिलकर संयुक्त कैंप स्थापित किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे, फिर 15 और 16 दिसंबर को जगदलपुर में कई कार्यक्रमों शामिल होंगे। इस दौरान वे सरेंडर नक्सलियों से मिलेंगे। जवानों और शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!