ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा में नशे का कहर: थार जीप से कई वाहनों को टक्कर, इलाके में दहशत

कोरबा। रविवार रात टीपी नगर इलाके में हाई स्पीड थार जीप का खौफनाक तांडव देखने को मिला। नशे में धुत्त कोयला सप्लायर राकेश सिंह ने अपनी थार जीप (CG12 BJ 5038) से कई वाहनों को टक्कर मारते हुए इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना में पान ठेले, दुकान और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जीप के एलॉय व्हील पर भागा आरोपी!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राकेश सिंह (निवासी गेवरा) शराब के नशे में था और गाड़ी बेकाबू होने के बाद उसने ठेले और खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। जीप का टायर पंचर होने के बावजूद वह एलॉय व्हील पर ही गाड़ी दौड़ाते हुए कुसमुंडा स्थित अपने दफ्तर पहुंचा, लेकिन वहां से फिर फरार हो गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!