ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Crime : पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प: निस्तारी रास्ते के विवाद में युवक की हत्या

बिलासपुर। घर के सामने निस्तारी रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के सदस्यों ने पड़ोसी युवक पर पत्थर, लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना रविवार को बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़गन गांव में हुई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, उड़गन निवासी खेमचंद बंजारे के घर के ठीक बगल में वकील मुकेश अंचल और कोर्ट में कार्यरत उसके बड़े भाई लक्ष्मण अंचल का मकान है. खेमचंद और मुकेश के बीच निस्तारी रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. उस रास्ते से दोनों परिवार के लोगों का आना-जाना होता है. बीते 1 मार्च की रात मुकेश अंचल के पिता श्याम अंचल ने उसी रास्ते में पत्थर गाड़ दिया. जिसे रात में ही किसी ने उखाड़ दिया. रविवार की सुबह इस बात को लेकर मुकेश अंचल के पिता श्याम अंचल गाली गलौच करने लगा, जिसे सुनकर खेमचंद बंजारे घर से निकला और बोला कि मैंने पत्थर को उखाड़ा है.

इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और मारपीट शुरू हो गई. इसे देखकर श्याम अंचल की पत्नी सीता अंचल पहुंच और पुत्र मुकेश व लक्ष्मण गए. उन्होंने खेमचंद बंजारे पर पत्थर, लाठी और लोहे की राड से हमला कर दिया. जिसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वारदात के वक्त किसी ने घटना का लाइव वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इधर घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!