ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG CRIME : पूर्व राज्यसभा सदस्य के नाती पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हमले के बाद पूर्व राजयसभा सांसद के नाती की मौत हो गई है. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के हमले से तीन गहरे जख्म मिले हैं. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मिशन परसाभदेर रोड में ग्राम मिशन परसाभदेर रोड में खून से लथपथ युवक मिला. जिसके बाद उसे अस्पाल लाया गया. यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. युवक की पहचान ज्ञानेश मिश्रा पिता आनंदस्वरूप मिश्रा के रूप में हुई है, जो पूर्व राज्यसभा सदस्य रहे स्व भुपेन्द्र नाथ मिश्रा का नाती बताया जा रहा है.

घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि युवक रक्तरंजित अवस्था में मिला था. जिसे परिजनों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया था. जहां उसकी मौत हो गई है. घटना स्थल पर काफी खून के निशान पाये गए हैं. हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही रिपोर्ट आती है, आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शरीर पर मिले तीन गहरे जख्म

पोस्टमार्टम किए डॉक्टर वसीम रजा ने बताया कि मृतक के शरीर में धारदार हथियार से तीन जगहों पर गहरे जख्म के निशान हैं. अत्यधिक रक्तस्राव मौत का कारण हो सकता है. बिसरा जांच कर वास्तविक रिपोर्ट आने पर ही कारण स्पष्ट हो सकेगा.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!