ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

लुटेरों का दुस्साहस! पीछा कर कार रोकी, मारपीट कर बैग लेकर भागे

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े 20 लाख की लूट हो गई। नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियों से पहले कार का पीछा किया, फिर टक्कर मारकर रोका। लुटेरों ने धान व्यापारी के कर्मचारियों से लूट की वारदात की। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह का है।

बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूट की है। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू ने लूट की सूचना तुरंत अपने मालिक को दी। स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट चेक करने पर वह भी फर्जी निकली।

धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू (30 साल) ने बताया कि हम तीन लोग कार (CG08 AU 4942) में सवार थे। राजनांदगांव से धमतरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में 1 बजकर 35-40 मिनट के आसपास आमदी के पास पीछे से स्कॉर्पियो आई और टक्कर मारकर हमारी गाड़ी को रोक दिया।

इसके बाद स्कॉर्पियो से तीन नकाबपोश लुटेरे बाहर निकले। उन्होंने गन और जैक रॉड दिखाकर डराया। बदमाशों ने कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!