ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष के यहाँ जीएसटी का छापा,अध्यक्ष ने टीम पर लगाये अभद्रता के गम्भीर आरोप…

पेंड्रा:मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष के यहाँ जीएसटी का छापा,अध्यक्ष ने टीम पर लगाये अभद्रता के गम्भीर आरोप…

छत्तीसगढ़ पेंड्रा- गौरेला- मरवापेंड्रा:मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष के यहाँ जीएसटी का छापा,अध्यक्ष ने टीम पर लगाये अभद्रता के गम्भीर आरोप…ही: जिले में जीएसटी की टीम ने छापामार कार्यवाही की है जहां मंगलवार की तड़के सुबह एक निजी प्रतिष्ठान में छापा मारा गया है।इस टीम में दो वाहन सहित आठ से ज्यादा अधिकारी मौजूद थे जिन्होंने देर रात तक कार्यवाही की।कार्यवाही के दौरान प्रतिष्ठान संचालक ने अधिकारियों पर अभद्रता के गम्भीर आरोप भी लगाए हैं। बता दे कि जीएसटी की टीम ने जिस प्रतिष्ठान में छापामार कार्यवाही की है वह जिले के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बेहद करीबी का प्रतिष्ठान है।

दरअसल मंगलवार की सुबह पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान के प्रतिष्ठान पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है।इस दौरान आठ से अधिक अधिकारियों ने एकसाथ दबिश दी और देर रात तक कार्यवाही जारी रही।जिससे राकेश जालान को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली को अभद्रतापूर्ण बताते हुए इन पर गम्भीर आरोप भी लगाए हैं।राकेश जालान छ. ग. राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बेहद करीबी भी माने जाते हैं।ऐसे में जीएसटी टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की नगर में जमकर चर्चा भी हो रही है।कुछ लोगो ने तो इसे द्वेषपूर्ण कार्यवाही तक कह डाला है।

सुबह से जारी छापेमारी देर रात तक चली,कार्यवाही के दौरान विवाद की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।वंही पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष ने जीएसटी टीम के अधिकारियों पर जांच करने के नाम पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाए हैं।राकेश जालान ने यहां तक कहा कि मेरे व मेरे परिवार द्वारा कार्यवाही में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है बावजूद अधिकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा जो कि किसी भी दृष्टिकोण से उचित नही माना जा सकता।

जानकारों की माने तो यह कार्यवाही राजनीतिक द्वेष की वजह से कार्यवाही होने की बात सामने आ रही है।जिस तरह राकेश जालान चुनावी चुनोतियों का सामना कर पार्षद से सीधे पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष बने और जीपीएम जिले की राजनीति में कुछ ही समय मे विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए आगे निकलना एवम प्रदेश के राजस्व मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बेहद करीबी बन जाना उनके विरोधियों को नही पचा, लिहाजा उनके बढ़ते हुए राजनीतिक कद को नीचा दिखाने के लिए इस तरह की गई है।इसके पूर्व भी कोरबा जिले मे राजस्व मंत्री के करीबियों पर षड्यंत्र रूपी कार्यवाही देखने को मिल चुकी है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!