ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने कोरबा कलेक्टर की अभिनव पहल निहारिका में वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनकर तैयार

अब किराए पर कमरे देने लिए जाएंगे आवेदनशासकीय-निजी संस्थानो की कामकाजी महिलाएं 31 दिसंबर तक कर सकेंगी आवेदनमहिला एवं बाल विकास विभाग के कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय से मिलेगी पूरी जानकारी*


कोरबा 10 दिसंबर 2021/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की पहल पर दूर-दराज के इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों से कोरबा आकर नौकरी करने वाली कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के लिए निहारिका में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। कलेक्टर के समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देश के बाद अब इस हॉस्टल में उपलब्ध कमरों को कामकाजी महिलाओं को किराए पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरबा के शासकीय और निजी संस्थानों में काम करने वाली महिलाएं हॉस्टल किराए का कमरा लेने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकतीं हैं। आवेदन कलेक्टोरेट परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। पूरी तरह से भरे आवेदन इसी कार्यालय में जमा भी होंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद किसपोट्टा ने आज यहां बताया कि कोरबा शहर में निहारिका फलोद्यान के पीछे वर्किंग वुमन हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। पिछले दिनों कलेक्टर श्रीमती साहू ने इसका औचक निरीक्षण किया था और हॉस्टल कैम्पस में बचे छोटे-मोटे कामों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। श्री किस्पोट्टा ने बताया कि इस चार मंजिला हॉस्टल भवन में 95 आवासीय कमरों सहित हर मंजिल पर किचन और डाइनिंग हॉल बनाए गए हैं। हॉस्टल कैम्पस में प्ले ग्राउंड, गार्डन आदि की भी व्यवस्था है। हॉस्टल के कमरों को केवल कामकाजी महिलाओं को ही किराए पर दिया जाएगा। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा होंगे। श्री किस्पोट्टा ने बताया हॉस्टल संचालन के लिए जल्द ही कलेक्टर के निर्देश पर समिति का गठन किया जाएगा। समिति द्वारा ही कमरों के किराए का निर्धारण किया जाएगा।
श्री किस्पोट्टा ने बताया कि इस हॉस्टल में कोरबा शहर में शासकीय या निजी संस्थानों में काम करने वाली एकाकी महिलाओं, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं, परित्यकताओं या विवाह के बाद भी विभिन्न पारिवारिक और रोजगार संबंधी कारणों से पति से दूर रह रहीं महिलाओं को ही रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाएं जो किसी संस्थान में रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हों उन्हें भी इस हॉस्टल में किराए पर कमरा मिलेगा। कामकाजी महिलाएं हॉस्टल में अपने साथ अपनी 18 वर्ष तक की बेटी और पांच वर्ष तक के बेटे को भी रख सकेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस हॉस्टल में कमरा किराए पर प्राप्त करने के लिए कामकाजी महिला की मासिक आय 35 हजार रूपए तक निर्धारित की गई है। हॉस्टल में किराए पर कमरा लेने के लिए अन्य विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप आदि लेने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में भी संपर्क किया जा सकता है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!