ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

संदिग्ध शराब पीने से दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां भटली गांव में दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्तियों ने देशी शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों के मुताबिक जो शराब मृतकों ने पी है वो शराब एक बहन अपने भाई को पिलाना चाह रही थी, लेकिन उस भाई ने वो शराब नहीं पी और वहां पहुंचे उसके दोस्तों ने ये शराब पी ली, जिसके बाद उनकी मौत हौ गई.

यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के भटली गांव का है. नवागढ़ थाना प्रभारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी (65 वर्ष) निवासी उदयभाटा और रोहित सतनामी (25 वर्ष) निवासी भटली के रूप में हुई है. अब पुलिस ये जांच करने में जुट गई है कि शराब में ऐसा क्या था जिसके पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई. परिजनों ने ऐसी आशंका व्यक्त की है कि शराब में संभवतः जहर था, पुलिस इस मामले में हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम अलग-अलग चीरघर में होगा. सीताराम सतनामी का पोस्टमार्टम नवागढ़ राछा में किया जाएगा. तो रोहित सतनामी का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल जांजगीर में होगा.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!