ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: नौवें दिन की कार्यवाही शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. आज भाजपा विधायक अजय चंद्राकर दो महत्वपूर्ण अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे. इसके साथ सदन में आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पत्रों को पटल पर रखेंगे.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर आज जो दो संकल्प प्रस्तुत करेंगे, उनमें से पहला संकल्प मोटरसाइकिल चालकों के लिए हेलमेट और कार चालकों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य करने से जुड़ा है. दूसरा संकल्प प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष नीति बनाने को लेकर पेश किया जाएगा.

इसके साथ ही विधानसभा में कुल 56 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जिन पर चर्चा होगी. इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी.

देखिए सीधा प्रसारण –

live: chhattisgarh vidhansabha 07/03/2025 |QUESTION HOUR
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!