ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर ग्रेनेड बरामद, खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

अमृतसर : इंटरनेशनल बॉर्डर के पास भारत से पाकिस्तान जाने वाली रेलवे ट्रैक के करीब हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। ये ग्रेनेड अटारी रेलवे स्टेशन के पास मिला। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं, पुलिस ने फिलहाल बम को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 2019 के बाद से पाकिस्तान जाने वाली समझौता ट्रेन का आना-जाना बंद है।

यह ग्रेनेड सीमा से लगे गांव रोडावाली के पास मिला है। इस जगह से पाकिस्तान सीमा कुछ ही दूरी पर है। शुरुआती जांच में बात सामने आई है कि जब्त किया गया हैंड ग्रेनेड काफी पुराना है, लेकिन इसकी सही स्थिति और खतरे के स्तर की जांच की जा रही है। ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। देखा जा रहा है कि ये बम कितना पुराना है और यहां पहुंचा कैसे है।

भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद होने के बाद यह रेलवे ट्रैक लंबे समय से बंद पड़ा है। ऐसे में इस इलाके में ग्रेनेड की मौजूदगी चिंता का विषय बन गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि यह ग्रेनेड यहां कैसे आया और किस उद्देश्य से छोड़ा गया।

ये तभी स्पष्ट हो पाएगा, जब इस हैंड ग्रेनेड की मेकिंग और साल का पता चलेगा। इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र की पूरी जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां और कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!