ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

सैफ पर हमले का आरोपी बांग्लादेश में कुश्ती खिलाड़ी था:पुलिस बोली- वारदात के बाद जगह-कपड़े बदलता रहा

मुंबई।’ एक्टर सैफ अली खान पर हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। पुलिस ने रविवार को शरीफुल इस्लाम को इस केस में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने कहा, “शरीफुल जिला और नेशनल लेवल पर कुश्ती खेल चुका था। कुश्ती प्लेयर होने की वजह से शरीफुल सैफ पर भारी पड़ा।

वारदात के बाद उसने कई बार कपड़े बदले और कई जगहों पर गया। इसीलिए उसे ढूंढने में वक्त लगा। वो वर्ली के एक पब में काम करता था, जहां से उसे चोरी करने पर निकाला गया था। शरीफुल सितंबर में मुंबई आया था।”

सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर मुंबई पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। शरीफुल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने बताया कि शहजाद 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से बॉलीवुड स्टार के अपार्टमेंट में घुसा था।

जांच से पता चलता है कि वह इमारत की आठवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा। इसके बाद एक पाइप का उपयोग करके 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की के रास्ते सैफ के फ्लैट में घुस गया। 15 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ पर हमला हुआ था, उन्हें रीढ़ और गर्दन पर गंभीर जख्म आए थे। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!