ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedछत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, नक्सली ठिकाने से प्रिंटिंग उपकरण बरामद

सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोमगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों के ठिकाने पर दबिश देकर पुलिस ने उनके प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस बल, कोबरा 203 बटालियन और सीआरपीएफ 241 बटालियन की संयुक्त टीम को जलेरगुड़ा जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के प्रिंटर, इन्वर्टर मशीन और अन्य सामग्री बरामद की।

स्पाइक ट्रैप लगाकर जवानों को नुकसान पहुंचाने की साजिश नाकाम

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए ठिकाने के आसपास कई जगह स्पाइक ट्रैप बिछाए थे। हालांकि, सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। इलाके में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि किसी और ठिकाने का पता लगाया जा सके।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!