ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पैदल मार्च निकालेंगे छत्तीसगढ़ के 43 हजार स्कूल सफाईकर्मी

रायपुर।’ प्रदेश के 43 हजार से ज्यादा स्कूल सफाईकर्मी आंदोलन के मूड में हैं। वो जशपुर में पैदल मार्च निकालकर वहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी में हैं। होली का त्योहार बीत जाने के बाद ये कर्मचारी पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है।

पद के अनुसार ही काम कराए जाने की मांग को लेकर 15 सालों आंदोलन कर रहे हैं। इस बार इन कर्मचारियों ने तय किया है कि स्कूल शुरू होने से पहले मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल कर देंगे। 9 मार्च को रायपुर कलेक्टर पार्क में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में आगे की आंदोलन की रणनीति को तय किया गया है।

कर्मचारियों ने बताया छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 सालों से 43301 अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। स्कूलों में हमारा काम सुबह 2 घंटे निर्धारित है, मगर लगभग 90% स्कूलों में भृत्य, चपरासी के पद रिक्त होने के कारण भृत्य, चपरासी के सभी काम स्कूल सफाई कर्मचारियों से लिया जाता है। जिसके कारण पूरा दिन स्कूलों में व्यतीत हो जाता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!