छत्तीसगढ़
नशे में BSF के जवानों ने लड़की को छेड़ा
भिलाईै।’ में BSF के दो जवानों ने शराब के नशे में एक लड़की से छेड़खानी की हैं। दोनों जवान नकली पुलिस अधिकारी बनकर शनिवार शाम एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी NSUI के कार्यकर्ताओं ने देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सुपेला थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों BSF जवानों का टेक हेडक्वार्टर कांकेर है और कार्यालय भिलाई सेक्टर 6 में भी हैं। जिस गाड़ी में वो लोग पुलिस और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे वो किराये की है। साथ ही गाड़ी के अंदर अंग्रेजी और देसी शराब की बोतल सहित कोल्ड ड्रिंक्स भी मिला है।


