ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
रोज़गार

बैंक ऑफ इंडिया में 400 पदों पर भर्ती, 15 मार्च तक करें आवेदन

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 400 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 मार्च 2025 निर्धारित है। ऐसे में अगर आप भी स्नातक पास हैं और बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तय तिथियों के अंदर इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में केवल स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। शैक्षिक योग्यता के साथ ही 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक है। बिना फीस के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग को 800 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग को 600 रुपये और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 600 रुपये जमा करना होगा। पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल bfsissc.com/boi.php पर जाएं।
  • अब Apply through NATS Portal पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रिटेन टेस्ट में भाग लेना होगा। इस टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इस टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों के द्वारा किये गए प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर जारी की जाएगी। जिन भी अभ्यर्थियों का नाम अंतिम लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!