ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
रोज़गार

शिक्षित बेरोजगारों के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा 16 दिसंबर को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।

बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एस.आर. हास्पिटल-चिखली (दुर्ग), रूद्रा इंटरप्राईजेस, बसंत मोटर्स एवं जी.एस. ऑटोमोबाइल,

रायपुर द्वारा न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डी.सी.ए पास आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह, हास्पिटल सेक्टर के लिए एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस., बी.डी.एस., फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टैक्निशियन, नर्सिंग, डायलासिस टेक्निशियन, आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिकल), वाहन चालक, एम.बी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!