ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक की लाश लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है, क्योंकि ट्रेन से कटने के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जामंगा स्थित एमएसपी फैक्ट्री के पास रेलवे क्रॉसिंग के आगे पटरी पर युवक की लाश पड़ी थी। उसके गले और सीने के पास से खून निकल रहा था। जिसे देखने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

शिनाख्त नहीं हुई, पुलिस में जुटी जांच

युवक की उम्र करीब 35 साल के आस-पास होगी, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस मामले में चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि, मामला हत्या का लग रहा। गले-सीने में धारदार हथियार के निशान है। संभवतः मृतक ड्राइवर है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!