ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

होली के मद्देनज़र कोरबा पुलिस की गुंडा-बदमाशों को दो-टूक चेतावनी – कानून तोड़ा तो सीधे अंदर!

होली पर्व के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोरबा पुलिस पूरी तरह सख्त मोड में है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जमानत पर छूटे अपराधियों को साफ़ शब्दों में चेताया गया है कि यदि किसी ने कानून तोड़ने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधीक्षक, कोरबा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बदमाशों को तलब कर कुल 120 से अधिक बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्हें दो टूक बताया गया है कि यदि वे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए गए, तो तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और जमानत रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चेतावनी बिंदु:

1. कानून तोड़ने या किसी भी तरह की गुंडागर्दी में शामिल व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी।

2. होली के दौरान हुड़दंग, उपद्रव, जबरन चंदा वसूली, मारपीट या दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर गैरजमानती धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

3. नशे में धुत होकर उपद्रव करने वालों को सीधे लॉकअप में डाला जाएगा, किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

4. जमानत पर रिहा अपराधी यदि किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसकी जमानत निरस्त कर पुनः जेल भेजा जाएगा।

कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ बिल्कुल भी नरमी नहीं बरती जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!