ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

अनियंत्रित स्कॉर्पियो बनी मौत की सवारी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

जगदलपुर. होली खेलकर नहाने जा रहे दोस्तों की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन भानपुरी लोहंडीगुड़ा मार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 2 युवक घायल हुए हैं. घायलों को लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया भर्ती.

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना लोहंडीगुड़ा थाना के घोटिया चौकी क्षेत्र की है. एसयूवी में सवार 9 दोस्त मस्ती के माहौल में होली खेलकर नहाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान भानपुरी लोहंडीगुड़ा मार्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. दर्दनाक हादसे में 2 की मौत हुई, जबकि 2 घायल हुए हैं. 1 की हालात गंभीर बताई जा रही है, जिसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!