ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : निलंबित IAS रानू साहू को नहीं मिली जमानत

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के चर्चित घोटालों से जुड़े आरोपियों के लिए बुधवार का दिन अहम रहा। रायपुर की कोर्ट में कस्टम मिलिंग, DMF मामले में जमानत पर सुनवाई हुई। शराब घोटाला मामले में रायपुर की जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से EOW के अफसर पूछताछ के लिए पहुंचे थे। करीब 3 से 4 घंटे तक इनसे पूछताछ चली, लेकिन अधिकारियों के हाथ कुछ खास नहीं लगा।

कोर्ट में कस्टम मिलिंग मामले में रोशन चंद्राकर की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। DMF घोटाला मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामले में कहा कि, DMF केस में पहले से ही रायपुर की जेल में बंद रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर, मनोज द्विवेदी को 2 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड पर ही रखा जाएगा। इससे पहले इनके जेल से बाहर आने की संभावना नहीं है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!