ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झगड़ा बना खूनी संघर्ष: युवक के सिर पर वार, अस्पताल में भर्ती

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की लात-घूसों से पिटाई कर दी। साथ ही चाकू से उसके सिर पर भी वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमली भौना क्षेत्र में रहने वाला आकाश यादव (28) रविवार को अपने 3 दोस्तों के साथ पचधारी डैम गया हुआ था।

जहां आकाश डैम से दूर अपनी बाइक में बैठा था और उसके दोस्त डैम में नहा रहे थे। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उसमें से एक युवक मेरे भाई को मारा है कहकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथियों ने भी उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने चाकू से आकाश के सिर पर वार कर दिया।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की घटना को अंजाम देकर सभी युवक वहां से भाग गए। घटना के बाद आकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके सिर पर करीब सात टांके लगे। इसके बाद घायल अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!