ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस पर आईजी की पैनी नजर, दो दिन तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कोरबा, 21 मार्च 2025। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों और पुलिस बल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

थाना दीपका का निरीक्षण और अपराध समीक्षा
निरीक्षण के पहले दिन 20 मार्च 2025 को थाना दीपका का दौरा किया गया, जहां अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा और पुलिस व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। IG ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!