ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट में याचिका:वकील बोला-बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट का भ्रामक एडवरटाइजमेंट कर रहे

रायपुर।’ सिविल कोर्ट में शाहरुख खान के खिलाफ याचिका दर्ज हुई है। याचिका पर सुनवाई को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। इस मामले में वकील का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टेलीविजन समेत कई जगह बड़ी कंपनियां भ्रामक एडवर्टाइजमेंट दिखा रही है। जिससे कि देशभर में यूथ और अन्य को इंपैक्ट हो रहा है। यह कंपनियां बड़े सेलिब्रिटी का सहारा लेती है। जिस वजह से ये याचिका लगाई गई है।

इस पूरे मामले में वादी रायपुर निवासी फैजान खान है। इनके वकील विराट वर्मा का कहना है कि शाहरुख खान एक सेलिब्रिटी है। वह पान मसाला, सट्टे और फेयर होने की क्रीम जैसे बड़ी कंपनियों का विज्ञापन कर रहे हैं। जिससे कि देश के लाखों की संख्या में यूथ, महिलाएं बच्चे भ्रमित हो रहे हैं। जिससे वे कैंसर और गरीबी की तरह बढ़ रहे हैं। ऐसी चीजों पर लगाम लगाना जरूरी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!