ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोयला कारोबार पर खून के छींटे: ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या से तनाव

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीती रात कोयला खदान पर वर्चस्व को लेकर दो ट्रांसपोर्टर गुटों के बीच गैंगवार में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा गया, और पुलिस के खिलाफ भी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी रात के समय मौके पर पहुंचे और उनके साथ-साथ कई अन्य थानों के प्रभारी व स्टाफ भी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL सरायपाली बुडबुड कोयला खदान की है.

जानकारी के अनुसार, रोशन सिंह ठाकुर के गुट और मृतक रोहित जायसवाल के गुट के बीच बुड़बुड़ कोयला खदान को लेकर लंबे समय से विवाद था, जो बीती रात गैंगवार में बदल गई. इस घटना में रोशन सिंह ठाकुर के गुट के लोगों ने रोहित जायसवाल को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 6 महीने से उनका विवाद चल रहा था. इसकी शिकायत पाली थाना पुलिस से भी की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण यह घटना हुई. मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई रोहित की हत्या थाना प्रभारी के संरक्षण में की गई है. इसके अलावा, मृतक के भाई ने एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस हत्या में एरिया सब मैनेजर रोशन सिंह का भी हाथ है , जो रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयला हेरा-फेरी का काम करता था.

फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!