छत्तीसगढ़
डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: पहले मां फिर बेटी को उतारा मौत के घाट
रायपुर/धरसींवा। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है. हत्या को अंजाम देने वाला एक ऑटो चालक है, जिसने अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी महिला सहयोगी के साथ पहले मां को फिर उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा. आरोपी इस कदर हवस में अंधा हो चुका था कि उसने 12 साल की बच्ची को मौत घाट उतारने के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म किया था.


