ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

भक्ति और जोश का संगम: हिंदू नववर्ष पर अघोरी टोली के साथ मंत्री वर्मा का नृत्य

बलौदाबाजार। चैत्र प्रतिपदा के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई. इस अवसर पर शहर में भव्य झांकी निकाली गई, कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा अघोरी टोली के साथ जमकर नृत्य किया.

निगरानी बदमाश अवतार मरकाम की हत्या, पुरानी रंजिश में चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

हिंदू नववर्ष पर नगर के सिविल लाइन स्थित माँ षष्ठी मंदिर से सर्व हिन्दू समाज ने पारंपरिक वेषभूषा मे रैली निकाली गई तथा नवदुर्गा की वेशभूषा में बच्चियों ने झांकी की प्रस्तुति दी. इस रैली का मुख्य आकर्षण हरियाणा से आए अघोरी टोली रही, जिन्होंने बाबा भूतनाथ को लेकर आकर्षक प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी. वहीं अघोरी टोली के करतबों को देखने हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे.

सर्व हिन्दू समाज व सोनचंद वर्मा फाउंडेशन द्वारा दशहरा मैदान में नववर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों में नववर्ष मनाने को लेकर आकर्षित प्रस्तुति दी. इन सबके बीच बलौदाबाजार विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा भी स्वयं को नहीं रोक पाये और जमकर अघोरी टोली के साथ झूमकर नगरवासियों को हिन्दू नववर्ष की बधाई शुभकामनाएँ दी.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!